एसटीएफ को सूचना मिली कि चिपियाना गांव के पास साईं उपवन कॉलोनी के एक मकान में कुछ लोग हाथी के दांत का सौदा करने आ रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ और बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हौंडा सिटी सवार गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक सेवियर सोसाइटी निवासी अंकुर माथुर और उसके साथी हिमाचल प्रदेश जिला सोलन निवासी रजत पंवार को पकड़ लिया।
आरोपियों के पास से एक बैग बरामद किया गया। जिसमें अट्ठारह सौ ग्राम वजन का हाथी कथा रखा था। पुलिस में वन अधिकारियों को घटना की सूचना दी सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हाथी का दांत अरविंद और पूरन नाम के आरोपियों के बताए स्थान से चोरी किया है जिसे आरोपी बिक्री करने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए थे।