वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से बगावत कर चुनाव में उतरने वाले तुषार कपूर ने 669 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने एबीवीपी के प्रत्याशी विक्की पंवार को 259 मतों के अंतर से करारी शिकस्त थी। विक्की पंवार को 410 मत मिले। आर्यन छात्र संगठन के सोहिल 44 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। छात्रसंघ के पांच पदों पर तुषार कपूर की टीम ने कब्जा किया।
वीर शहीद केसरी चंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर महाविद्यालय में शनिवार को 1757 मतदाताओं में 1141 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से 788 छात्र और 353 छात्राएं थीं। उपाध्यक्ष पद पर तुषार कपूर की टीम के निर्दलीय प्रत्याशी नकुल चौहान ने 461 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। आर्यन छात्र संगठन के फैसल मलिक 230 मत प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे। सचिव पद पर आर्यन छात्र संगठन की प्रत्याशी शिवानी 469 मत प्राप्त कर विजयी रहीं।
तुषार कपूर की टीम की निर्दलीय प्रत्याशी रिशिका चौहान को 386 मत मिले। सहसचिव पद पर तुषार कपूर की टीम के निर्दलीय प्रत्याशी खुशी तोमर ने 664 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। एबीवीपी की किरण 185 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर तुषार कपूर की टीम के निर्दलीय प्रत्याशी टीना 540 मत प्राप्त कर विजयी हुई। आर्यन छात्र संगठन की रेणू को 310 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तुषार कपूर की टीम के निर्दलीय प्रत्याशी आदित्य गुरुंग ने 542 मतों प्राप्त कर साथ जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के प्रत्याशी आर्यन तोमर दूसरे स्थान पर रहे।