फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जय श्रीराम के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में अमित शर्मा के आवास पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय कार्यक्रम में क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर हनुमान के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। भजन मंडली की ओर से प्रस्तुत मधुर भजनों और सुंदरकांड के पाठ से पूरा क्षेत्र हनुमानमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, मुन्ना, डालचंद अग्रवाल, आचार्य सुधीर शर्मा और सौरभ चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें