यमुना सिटी। जेवर के रामपुर बांगर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित हितेश माधव ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कृष्ण जन्म से लेकर गोवर्धन पर्वत से जुड़े प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाए। कथा के दौरान गोवर्धन महाराज का पूजन कराया गया। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था। इसके बाद इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण किया। पूजन के अवसर पर आयोजकों ने श्रद्धालुओं को 101 तुलसी के पौधे वितरित किए।