फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 70 फीट ऊंचा बनेगा दशानन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। अनाज मंडी स्थित रामोत्सव मैदान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से 11 से 21 अक्टूबर तक 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष विजय तायल ने बताया कि वृंदावन के आदर्श श्री रामलीला एवं रासलीला मंडल के 30 कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। महोत्सव में रावण और कुंभकर्ण के 70-70 फीट ऊंचे पुतलों का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। मंच पर रावण के विशाल महल का सेट तैयार किया जा रहा है। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा राम बारात के अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें