फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्रद्धा के साथ मनाया गया तुलसी विवाह

Sun, 02 Nov 2025 02:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी के अवसर पर तुलसी पूजन करती महिला।संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के विभिन्न मठ-मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुखर्जी मार्ग स्थित गोपाल मंदिर, एकांत कुटी, दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह के शयन के बाद जागृत होते हैं और तुलसी (वृंदा) के साथ उनका विवाह संपन्न होता है। तुलसी विवाह को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इस दिन से विवाहोत्सव एवं अन्य मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त का आरंभ भी हो जाता है। गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी बद्री नारायण मिश्र ने बताया कि मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार शाम को किया गया। पहले तुलसी की मंगनी, फिर फेरे और आरती के साथ विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह में उपवास रखकर श्रद्धा से सम्मिलित होने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है तथा वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें