फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक ने तड़प-तड़प कर तोड़ िदया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

नोएडा। फेज दो कोतवाली क्षेत्र के दादरी-नोएडा रोड पर शनिवार सुबह एक बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के समय दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
पुलिस ने बताया कि सलारपुर निवासी अमन उर्फ मनोज (19) नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार सुबह 6 बजे अपने दोस्त गुड्डू के साथ बाइक पर सवार होकर दादरी जा रहे थे। हौजरी कांप्लेक्स के पास पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। जबकि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच अमन ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुड्डू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

...तो बच सकती थी जान
सब इंस्पेक्टर राजकुमार चौहान ने बताया कि घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। दोनों ने हेलमेट पहन रखा होता तो जान बच सकती थी। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद आरोपी फरार हो गया। यदि वह उन्हें अस्पताल पहुंचा देता तो युवक को बचाया जा सकता था। आरोपी ने मदद की बजाय खुद को बचाना ठीक समझा। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अच्छे बर्ताव के निर्देश दिए गए हैं। घायलों की मदद करने वालों को परेशान न किया जाए, तभी लोग आगे आएंगे।
लव कुमार, अपर आयुक्त कानून एवं व्यवस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें