फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बीच रास्ते में छोड़कर भागा ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। एक ट्रक चालक द्वारा प्रवासी मजदूरों को बीच रास्ते में छोड़कर उनकासामान लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर प्रवासी मजदूरों का सामान लौटा दिया, जिसके बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीड़ित मजदूर अफजाल अहमद, अब्दुल रहमान, इमरान, आरिफ, फ रमान, इरफान अख्तर ने बताया कि उन्होंने 13 मई को बेंगलुरु से मेरठ व झांसी आने के लिए 3 हजार रुपये प्रति मजदूर के हिसाब से एक ट्रक बुक किया था। इसमें 36 मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के थे।
16 मई की रात 27 मजदूरों को ट्रक चालक ने झांसी में उतार दिया। बाकी 9 मजदूरों को मेरठ उतारना था। लेकिन चालक ने उन्हें आगरा में उतार दिया और उनके सामान को लेकर भाग गया। मजदूरों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को घटना से अवगत कराया। इसके बाद घटना को लेकर यूपी पुलिस ने नूंह पुलिस से संपर्क किया और परेशान मजदूरों को किसी तरह अन्य ट्रक की मदद से तावडू भेजा। जहां पर सभी 9 मजदूरों का सामान पुलिस ने ट्रक चालक से बरामद कर उन्हें सौंप दिया। इसके बाद मजदूरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें