जलालपुर। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने ट्रक चालक की मौत हो गई।
मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी निवासी गणेश राजभर (35) जौनपुर से वाराणसी लेन पर ट्रक खड़ा किए। इसके बाद वाराणसी से जौनपुर जाने वाले लेन को पार कर रहे थे। इसी बीच वे किसी वाहन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गजानन चौबे ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।