फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहीद नगर में दंपती की अभद्रता से परेशान किशोरी ने पिया तेजाब, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहीद नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने क्षेत्र के ही रहने वाले शाहरुख, उनकी पत्नी निशा और उनकी बहन फराह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि तीनों ने घर में घुसकर उनकी बेटियों से गाली गलौज व मारपीट की। परेशान होकर उनकी छोटी बेटी ने तेजाब पी लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां किशोरी का इलाज शुरू हुआ। फिलहाल युवती की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शहीद नगर में रहने वाली एक किशोरी 27 जून को लापता हो गई थी। चार जुलाई को जब वह घर लौटी तब उसने अपनी एक दोस्त के घर जाने की बात बताई। किशोरी के पिता को क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर बेटी के घर से जाने में मदद करने का शक था। इसलिए उन्होंने थाने में उसके खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने युवक से इस मामले में पूछताछ की। इससे नाराज युवक के माता-पिता सात जुलाई की दोपहर में उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने उनकी बेटियों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरु कर दी।
आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर किशोरी ने घर में रखा तेजाब पी लिया। घर में मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन कुछ तेजाब किशोरी के मुंह में चला गया था। सूचना मिलने पर घर पहुंचे और किशोरी के पिता ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि किशोरी की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें