फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाली का पानी सड़क पर बहने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। बिलासपुर में कासना मार्ग स्थित पचायतन-इनायतपुर गांव में नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ ही ग्रेनो आने-जाने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पानी भरा होने से मुख्य मार्ग में गड्ढे बनना भी शुरू हो गए हैं। गांव के भूपेंद्र शर्मा, विकास भाटी, देवेंद्र, संतवीर भाटी, आदेश शर्मा, विजय कौशल ने बताया कि करीब एक साल से समस्या बनी हुई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी होती है। कई बार प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें