नोएडा। सेक्टर-62 स्थित द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट (आईसीएआई) की गौतम बुद्ध नगर शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पीसीटीआई नोएडा की मीनाक्षी झा गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि एनएमआरसी की जीएम फाइनेंस और सीएफओ सीए अनुपमा परमार रहीं। अध्यक्ष सीए विमल कुमार ने बताया कि इस दौरान महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और पेशेवर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की गई। यहां सीए अनुज गोयल, सीए जयेंद्र कुमार तिवारी और सीए नितिन गुप्ता भी मौजूद रहे। ब्यूरो