नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की छात्रा तृतीया गुप्ता ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-वन क्लस्टर XIX गर्ल्स रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। ग्रेटर नोएडा के पारस पब्लिक स्कूल की ओर से सेक्टर-46 स्थित भवानी शंकर देवस्वम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैंक्ड ट्रैक पर प्रतियोगिता आयोजित हुई। तृतीया ने अंडर-9 इनलाइन कैटेगरी की वन लैप रोड रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल अंजली मलिक ने उसे पदक पहनाकर सम्मानित किया। खेल विभागाध्यक्ष हिमांशी और कोच चरण सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि के साथ तृतीया का चयन नवंबर में बेलगाम, कर्नाटक में होने वाली सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। संवाद