दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के उपरालसी गांव में घर के बाहर खेल रहे किशोर के साथ मारपीट कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि उपरालसी गांव में मोहित परिवार के साथ रहते हैं। 25 सितंबर की शाम को उनका बेटा तनिस घर के बाहर रास्ते में खेल रहा था। तभी गांव के ही मेंबर , सुमित आदि ने मारपीट कर दी। उसके बाद जब तनिस पिता मेंबर के घर बेटे के साथ मारपीट करने का कारण पूछने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने चार दिन बाद मेंबर, सुमित उर्फ कलुआ, सुंदरी, और सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।