फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक

Mon, 20 Oct 2025 01:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दहेज के लिए सआदतगंज निवासी महिला को पति व ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया और फिर तीन तलाक दे दिया। महिला ने दो देवरों पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। शनिवार को सआदतगंज थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वर्ष 2010 में उनके निकाह के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। देवर अक्सर छेड़छाड़ भी करते थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो ससुराल वालों ने माफी मांगते हुए समझौता करा लिया।

प्रताड़ना से तंग आकर महिला तीन बच्चों व पति के साथ किराये के मकान में रहने लगी। अक्तूबर 2022 से झगड़े के बाद पति घर छोड़कर चला गया। दो नवंबर 2022 को उसने डाक से तलाक का नोटिस भेज दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों से संपर्क किया तो पता चला कि पति हैदराबाद चला गया है।
विज्ञापन


महिला ने पति से फोन पर संपर्क किया तो उसने जल्द सब ठीक हो जाने का आश्वासन दिया। आरोप है कि 23 जुलाई 2025 की सुबह पति व अन्य ससुराल वाले उसके किराये वाले घर पहुंचे और मारपीट की। इस दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें