फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक।

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। तमाम प्रयासों के बाद भी तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर पुन्हाना थाना क्षेत्र में एक महिला को तीन तलाक दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुन्हाना निवासी साहिना पुत्री रफीक ने बताया कि उसका निकाह लगभग 14 साल पहले पहाड़ी भरतपुर राजस्थान निवासी अख्तर पुत्र जान मोहम्मरद से हुआ था। उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है, आए दिन उसे दहेज कम लाने पर प्रताड़ित किया जाता था। मामला सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने। करीब दो साल पहले उसे एक बार तलाक बोला गया। इसके बाद छह माह पूर्व दोबारा तलाक कहा गया। 30 अगस्त को आरोपी अख्तर ने महिला को तीसरी बार तलाक कहकर उसे अपने घर से निकाल दिया। पीड़िता तभी से मायके में रह रही है।
आरोप है कि शौहर ने दूसरा निकाह भी कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सरिता ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें