ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दिवाली पर दादरी के जीटी रोड और रेलवे रोड पर डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करके जलाया गया। तिरंगा लाइट लगाकर सजावट की गई है। इन लाइटों को जलाने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। जिससे बिजली गुल होने के बाद भी जलती रही।
नगर पालिका परिषद दादरी क्षेत्र के तहत रेलवे रोड पर आरओ बी से दादरी तिराहे और नगर पालिका परिषद कार्यालय से नई आबादी तक की चार किलोमीटर की दूरी में लगी सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करके उनको जलाया गया है। इसको लेकर तीन दिनों से कर्मचारी जुटे है। वहीं डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तिरंगा बनाकर लाइट लगाई गई है। इन लाइटों को चिटहेरा और धूम मानिकपुर बिजली घर से जोडा गया है। इनके हर समय जलने की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित ने बताया कि दिवाली पर नगर को सजावटी लाइटें लगाई गई है। हर गली मोहल्ले की स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गई है।