दादरी (संवाद)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जीटी रोड स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय से मंगलवार को चेयरपर्सन, अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली भाजपा कार्यकर्ता, सभासद और लोगों ने हिस्सा लिया। चेयरपर्सन गीता पंडित ने कहा कि नागरिकों व युवाओं को देश प्रेम की भावना जागृत रहनी चाहिए।