फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति पर दूसरी शादी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव की विवाहिता ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि विरोध पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आमका गांव निवासी दीपिका गंगा विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहती हैं। दीपिका की शादी 2011 में ततारपुर ऊंचा गांव अमीरपुर में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति कुलदीप मारपीट करता था। इस पर उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत न्यायालय में वाद दायर किया है जो अब कोर्ट में विचाराधीन है। विवाहिता का आरोप है कि जनवरी में उनके पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें