ग्रेटर नोएडा/दादरी (संवाद)। जिला कांग्रेस कमेटी ने ग्रेनो वेस्ट स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर विचार गोष्ठी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं दुष्यंत नागर, मुकेश शर्मा, महाराज सिंह नागर ने विचार रखे। दादरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अशोक पंडित ने कहा कि जगजीवन राम का योगदान और समाज के प्रति समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता। धर्मवीर प्रधान, पुष्पेंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, सोमनाथ शर्मा, साबू मलिक, संजीव पांडे, दिनेश सिंह, सुशील मिश्रा, जयकरण आदि उपस्थित रहे।