फोटो-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-52 स्थित नोएडा कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर नोएडा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया और देश को 21वीं सदी की सोच दी। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने राजीव गांधी को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में मुकेश यादव, यतेन्द्र शर्मा, ललित अवाना, राज कुमार भारती, राम कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।