संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि ग्रेनो प्राधिकरण गोलचक्कर पर श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी
जिलाध्यक्ष जनार्दन भाटी ने कहा कि चौधरी साहब केवल राजनेता नहीं बल्कि किसानों और गांव-गरीब की आवाज थे। जिन्होंने हमेशा देश की राजनीति को गांव, खेत और किसान से जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान राहगीरों को शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधान परिषद सदस्य महेश आर्य, इंद्रवीर भाटी, अनीता चौधरी, मनवीर भाटी, लाला जाटव समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं भारतीय किसान यूनियन (कृषक) ने ग्रेनो कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं किसान नेता जतन भाटी की पुण्यतिथि मनाई। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण नागर, सरजीत नागर, रविंद्र भाटी समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।