फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला बास्केटबॉल टीम के लिए 14 को ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की जिला सीनियर महिला बास्केटबॉल टीम के गठन के लिए 14 नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन (यूपीबीए) की ओर से होने वाले इन ट्रायल में जिले की इच्छुक और योग्य महिला खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगी। चयन प्रक्रिया ग्रेटर नोएडा स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी के बास्केटबॉल कोर्ट पर शाम चार बजे से शुरू होगी। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अपने खेल किट के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर जिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। 65वीं यूपी स्टेट सीनियर महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक अलीगढ़ में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें