फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर पुरुष कबड्डी टीम के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम के चयन के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित पाली गांव के आर्यावर्त पब्लिक स्कूल में दोपहर एक बजे से जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी 6 और 7 दिसंबर को बागपत में होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि ट्रायल में 85 किलोग्राम से कम वजन वाले जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों को समय पर पहुंचने के साथ अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। ट्रायल के दौरान फिटनेस, खेल कौशल, तकनीक और मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर टीम चुनी जाएगी, जो चयन के बाद राज्य स्तरीय मुकाबले की तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें