फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर फुटबाल टीम के लिए आज ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के लिए रविवार को सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 13 अक्टूबर को मेरठ स्थित जेपी अकादमी में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 30 अक्टूबर तक वाराणसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को जिला और मंडल स्तर की ट्रायल प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें