फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कबड्डी के लिए 2 सितंबर को होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गाजियाबाद में आयोजित होने वाली आगामी 50वीं जूनियर बालक जोन-बी ओपन स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर की टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए 02 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित आर्यव्रत स्पोर्ट्स अकादमी, पल्ला में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में जिलेभर से करीब 60 से 70 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले इन ट्रायल के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 14 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। टीम के साथ एक प्रशिक्षक और एक प्रबंधक भी नियुक्त किया जाएगा। आयोजक अकादमी के मैनेजर विकास भाटी व कोच दिनेश राणा का कहना है कि प्रतियोगिता में 20 वर्ष से कम आयु और 75 किग्रा से कम वजन वाले खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें