फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों के चौड़ीकरण में अवरोधक बने पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मांगी वन विभाग से पेड़ों को हटाने की अनुमति
-कुलेसरा से सूरजपुर के बीच डीएससी रोड पर हटाने से पहले लगाने होंगे पेड़
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सड़कों के चौड़ीकरण में पेड़ अवरोधक बन रहे हैं। काफी जगहों पर सड़कों को चौड़ा कर दिया गया है, लेकिन पेड़ों के कारण उनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वन विभाग से इन पेड़ों को हटाने की अनुमति मांगी है। इस पर वन विभाग ने कुलेसरा से सूरजपुर के बीच डीएससी रोड पर सड़क किनारे पेड़ लगाने को कहा है। उसके बाद ही पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अनुसार, शारदा गोल चक्कर से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर के बीच 64, एलजी गोल चक्कर से रामपुर मार्केट गोल चक्कर के बीच 27 पेड़ों को हटाने की अनुमति मांगी गई है। इसी तरह कुलेसरा से सूरजपुर के बीच भी डीएससी रोड के चौड़ीकरण में काफी पेड़ रास्ते में आ रहे हैं। वन विभाग ने प्राधिकरण से कहा है कि नाले और सड़क के बीच करीब एक मीटर की जगह है। वहां पर पौधरोपण करना होगा। अफसरों ने बताया कि डीएससी रोड पर पेड़ों की संख्या काफी कम है। ऐसे में अगर पेड़ों को हटाया जाता है तो वहां का नजारा राजस्थान की सड़कों जैसा होगा। ऐसे में पौधरोपण के बाद ही पेड़ों को हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें