फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार कहर: सड़क किनारे दो ठेली वालों को रौंदा, फिर नाले में जा गिरी; चालक की मौत

Thu, 26 Nov 2026 01:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने ठेली वालों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक गगन सेठ की मौत हो गई और दो ठेलीवाले घायल हो गए।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क-3 में बुधवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ठेली संचालक उछलकर दूर जा गिरे और कार नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान कार चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों ठेली संचालकों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब नॉलेज पार्क थाने में पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि नॉलेज पार्क-3 के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि ग्लैंजा कार (डीएल 10 सीजेड 2817) विद्यापीठ डिकेथलॉन के सामने अनियंत्रित हो गई थी। 

कार ने सड़क किनारे ठेली लगाकर सामान बेच रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक गगन सेठ (50) पुत्र सुरेश कुमार सेठ निवासी राजनगर, गाजियाबाद और ठेली संचालक राजकुमार पुत्र नुकुल प्रसाद निवासी ग्राम टडीया मोहसीम, थाना नवाबगंज, जिला बरेली तथा सुधीर पुत्र रतीराम निवासी एत्मादपुर, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान गगन सेठ ने दम तोड़ दिया। वहीं, दोनों घायल ठेली संचालकों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार के नाले में गिरने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। नॉलेज पार्क थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें