सिंचाई के काम में उपयोग होगा एसटीपी का शोधित पानी
- पानी की बर्बादी रोकने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने डाली पाइप लाइन
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसटीपी के शोधित पानी का उपयोग सिंचाई में करेगा। इसके लिए कासना एसटीपी से एच्छर तक पाइप लाइन इस शोधित पानी के उपयोग के लिए डाली गई है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि जल- सीवर विभाग ने कासना एसटीपी से एच्छर तक करीब 12 किलोमीटर लंबी वितरण लाइन को डालने का काम पूरा कर लिया है। इस लाइन से आसपास के पार्क व ग्रीनबेल्ट को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इससे सिंचाई के लिए भूगर्भ जल का उपयोग न्यूनतम हो जाएगा। औद्योगिक उत्पादन के लिए भी इस पानी का उपयोग कराए जाने के लिए प्राधिकरण प्रयास कर रहा है।
वरिष्ठ प्रबंधक जल राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक कासना से लेकर एच्छर तक पार्कों और ग्रीन बेल्ट में भूगर्भ जल का उपयोग होता था। अब नई लाइन से पार्कों और ग्रीन बेल्ट में सिंचाई के लिए पानी का कनेक्शन कर दिया जाएगा। ईकोटेक- 1 एक्सटेंशन के उद्योगों को इससे पूरी करने की योजना है। इन उद्योगों की मांग पर यहां वितरण लाइन डालकर कनेक्शन कर दिया जाएगा। इससे भूगर्भ जल बचेगा।