फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे उखड़ी सड़क पर सफर मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों को जाम और धूल की दोहरी परेशानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अगाहपुर से सेक्टर-82 तक बनी भंगेल एलिवेटेड रोड अब तैयार है, लेकिन इसके नीचे की सड़क बुरी तरह उखड़ी हुई है। एलिवेटेड रोड अभी चालू नहीं हुई है, वहीं नीचे की सड़क जगह-जगह टूटी और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा अक्सर गड्ढों में फंस जाते हैं।
स्थानीय निवासी सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे हैं। यह सड़क सेक्टर-40, अगाहपुर, 41, 48, 49, बरौला, भंगेल और सलारपुर समेत कई गांवों और 7 एक्स सेक्टरों के निवासियों के लिए मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

बुधवार को 7 एक्स वेलफेयर टीम के वालंटियर्स ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। वालंटियर बृजेश कुमार ने कहा, सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है, लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा।
अमित गुप्ता ने बताया, टूटी सड़क से सफर तो मुश्किल है ही, उड़ती धूल से सांस लेना भी कठिन हो गया है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, इस सड़क की मरम्मत सेतु निगम द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क टूटी होने की जानकारी है। यहां सड़क टूटी होने से समस्या भी है। यह सड़क एलिवेटेड रोड परियोजना में शामिल है। सेतु निगम को सड़क बनवानी है। -एके अरोड़ा, जीएम, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें