फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Rail: नोएडा और दिल्ली मेट्रो में जल्द आएगा वन एप-वन कार्ड, सफर के लिए लंबे समय से यात्री कर रहे इंतजार

Tue, 22 Jul 2025 06:35 AM IST
विजय पुंडीर योगेश तिवारी, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने एप से एक्वा मेट्रो के साथ ही दिल्ली मेट्रो का टिकट निकालने की सुविधा का परीक्षण शुरू कर दिया है। परीक्षण समाप्त होते ही इसके शुरू होने के तारीखों की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा और दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए अब अलग-अलग एप और कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही एक ही एप के जरिये यात्री दोनों मेट्रो का क्यूआर टिकट निकाल कर सफर कर सकेंगे। इसके बाद दोनों मेट्रो में एक कार्ड से सफर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को सहूलियत देने के लिए मंत्रालय और नोएडा-दिल्ली मेट्रो स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने अपने एप से एक्वा मेट्रो के साथ ही दिल्ली मेट्रो का टिकट निकालने की सुविधा का परीक्षण शुरू कर दिया है। परीक्षण समाप्त होते ही इसके शुरू होने के तारीखों की घोषणा की जा सकती है। वहीं एक कार्ड से दोनों मेट्रो में सफर के लिए मंत्रालय स्तर से निर्देश जारी होंगे।

Trending Videos

फिलहाल यात्रियों को नोएडा मेट्रो का एनएमआरसी ऐप और दिल्ली मेट्रो के मोमेंटम 2.0 एप का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के लिए अलग-अलग एप से क्यूआर टिकट की सुविधा उपलब्ध है। फिलहाल क्यूआर टिकट से यात्रा करने वालों को दिल्ली और नोएडा मेट्रो के लिए अलग-अलग एप का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसी तरह दोनों मेट्रो के कार्ड भी अलग-अलग हैं। दोनों मेट्रो में एक कार्ड के इस्तेमाल की प्रक्रिया मंत्रालय स्तर पर चल रही है। एनएमआरसी सूत्रों के अनुसार मंत्रालय में हाल ही इस मसले पर कई बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट (एएफसी) में बैंक आधारित लूप चालू करने की तैयारियों पर नोएडा और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से जानकारी ली गई थी। नोएडा मेट्रो की तरफ से बताया गया कि यहां बैंक आधारित कार्ड स्वीकार करने सुविधा है। बस दूसरे लूप को चालू करने की जरूरत है।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की तैयारी नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड को लागू करने की है। बैठकों में नोएडा, दिल्ली मेट्रो के साथ नमो भारत रेल के लिए एक कार्ड शुरू करने पर भी चर्चा हुई थी। अब मंत्रालय से इसके लिए मेट्रो कॉरपोरेशन को निर्देश जारी होने हैं।

अभी गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो में चलता है दिल्ली मेट्रो का कार्ड
दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बड़ा है। वहीं नोएडा में दिल्ली मेट्रों की दो लाइनें आती हैं। ऐसे में दिल्ली मेट्रो से आने वाले यात्रियों को ग्रेटर नोएडा जाने के लिए सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद एक्वा लाइन पर पहुंचते ही नया कार्ड या टिकट लेना पड़ता है। टिकट खरीदने से बचने के लिए कई यात्री दो कार्ड रखते हैं। हालांकि गुरुग्राम में यह समस्या नहीं है। वहां की रैपिड मेट्रो में दिल्ली मेट्रो का कार्ड चलता है।

एप पर अलग दिखेंगे नोएडा व दिल्ली मेट्रो के रूट
एनएमआरसी ने एप पर दोनों मेट्रो के टिकट की सुविधा का परीक्षण शुरू कर दिया है। एनएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि इसमें दिल्ली और नोएडा मेट्रो के रूट अलग-अलग दिखेंगे। एप में नोएडा मेट्रो का टिकट सामान्य रूप से जारी होगा। वहीं दिल्ली मेट्रो के सेक्टर-52 से सफर करने के लिए दिल्ली मेट्रो को चुनना होगा। इसके बाद वहां का क्यूआर कोड टिकट जारी होगा। खास बात यह भी होगी कि टिकट का उपयोग न होने तक वह एक्टिव दिखाएगा। स्कैन करने के बाद उपयोग में प्रदर्शित होने लगेगा।
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो में ई-वॉलेट की भी तैयारी
नोएडा मेट्रो ने टिकट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न ई-वॉलेट से भी टिकट देने की योजना बनाई है। यह व्यवस्था विकसित करने के लिए एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। मेट्रो कॉरपोरेशन ने इसके लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। 6 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।

नोएडा और दिल्ली मेट्रो में एक एप से क्यूआर टिकट की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एक कार्ड शुरू करने की तैयारी है। कोशिश है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू कर दी जाए। जिससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। - महेंद्र प्रसाद, कार्यकारी निदेशक, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें