फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जुलाई से होगा मेरठ का सफर आसान, निगम से परमिट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई से होगा मेरठ का सफर आसान, निगम से परमिट की मांग
विज्ञापन

- ग्रेटर नोएडा परिवहन डिपो में निर्माणाधीन सीएनजी पंप के संचालन के बाद मेरठ तक चलेंगी बसें
- जून-जुलाई में बन कर तैयार हो जाएगा सीएनजी पंप
संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। स्थानीय यात्रियों को मेरठ आवागमन के लिए जल्द ही सौगात मिलने वाली है। ग्रेटर नोएडा परिवहन डिपो से मेरठ तक रोडवेज बसों का संचालन जुलाई से किया जाएगा। इसके लिए ग्रेनो डिपो की ओर से तैयारी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेरठ तक बस सेवा शुरू करने के लिए निगम से परमिट की मांग की गई है।
ग्रेनो डिपो से एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बदायूं, आगरा, इटावा, सहारनपुर समेत रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन ग्रेनो से मेरठ जाने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। नौकरीपेशा वालों को मेरठ जाने के लिए पहले नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद जाना होता है। अधिकारियों का कहना है कि डिपो में सीएनजी पंप नहीं होने से बसों को पहले नोएडा व दिल्ली भेजना पड़ता है। पंप बनने से ऐसा नहीं होगा। उनका कहना कि सीएनजी पंप चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पंप चालू होने के बाद यहां से मेरठ के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिपो से मेरठ तक बसों का संचालन करने के लिए निगम से परमिट की मांग की गई है। परमिट मिलने और सीएनजी पंप चालू होने के बाद मेरठ तक बसों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

अनिल कुमार शर्मा, एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें