फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवादों में उलझा ट्रॉमा सेंटर, आधुनिक मशीनें फांक रही धूल

विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर रोनीजा,जेवर
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- शिलान्यास के साढ़े तीन साल बाद भी नहीं पूरा हुआ काम, भूमि अधिग्रहण व मुआवजे को लेकर नहीं बना तालमेल

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। यमुना प्राधिकरण और किसानों के बीच जमीन अधिग्रहण व मुआवजे पर सहमति न बनने से जेवर के रोनीजा गांव में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का निर्माण करीब दो साल से अधूरा है। यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों में घायलों को तत्काल उपचार देने के लिए यह सेंटर बनना था। जुलाई 2023 में इसका शिलान्यास हुआ था। जमीन विवाद के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया, जिससे क्षेत्र के लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार सड़क हादसे होते रहते हैं। घायलों को समय पर उपचार देने के लिए रोनीजा गांव में ट्रॉमा सेंटर की योजना बनी थी। इससे जेवर क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने की उम्मीद थी। हालांकि, जमीन अधिग्रहण और मुआवजे के विवाद ने परियोजना को अधर में लटका दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राधिकरण पर्याप्त मुआवजा नहीं दे रहा है। साथ ही, जमीन के बदले दूसरी जगह भूमि देने की मांग भी पूरी नहीं हुई है। गांव निवासी सुभाष और राहुल ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों से सहमति नहीं बन पा रही है। इसी वजह से किसानों ने जमीन देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

निर्माण में देरी और सामग्री का हाल

ट्रॉमा सेंटर परिसर के बाहर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्री लंबे समय से पड़ी है। पानी की पाइपलाइन और जल निकासी व्यवस्था के लिए लाए गए सीमेंट के पाइप और सीवर के ढक्कन बाहर रखे हैं। पाइप बिछाने के लिए गड्ढे भी खोदे गए हैं। निर्माण कार्य आगे न बढ़ने से सामग्री का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मौके पर अधूरे पड़े कार्य परियोजना की धीमी रफ्तार दर्शाते हैं।
सीएचसी में धूल फांक रहीं मशीनें

ट्रॉमा सेंटर के संचालन के लिए खरीदी गई आधुनिक चिकित्सा मशीनें जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रखी हैं। लंबे समय से इस्तेमाल न होने के कारण इन पर धूल जम रही है। यदि सेंटर का निर्माण पूरा होता, तो इन मशीनों का उपयोग घायलों के उपचार में होता। मशीनों के कारण सीएचसी के दो से तीन बड़े कमरे भी घिरे हुए हैं। इन कमरों का उपयोग मरीजों की सुविधा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हो सकता था।
जमीन विवाद का न्यायालय से निस्तारण हो चुका है। निर्देशानुसार किसानों को मुआवजा और प्लॉट दिए जा रहे हैं। नवंबर-दिसंबर में ट्रामा सेंटर शुरू करेंगे। - शैलेंद्र कुमार सिंह, ओएसडी, यमुना प्राधिकरण
जमीन को लेकर किसानों से विवाद चल रहा था। हालांकि इसका फैसला आ गया है और प्राधिकरण जल्दी ही बचे हुए काम को पूरा करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद ट्रामा सेंटर शुरू कर दिया जाएगा। डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर का कार्य प्राधिकरण स्तर से अटका हुआ है। एक किसान की भूमि को लेकर कार्य लंबित है। इसे पूरा कराने के संबंध में लगातार प्रयास कराया जा रहा है। - धीरेंद्र सिंह, विधायक - धीरेंद्र सिंह, विधायक


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें