फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिटनेस सेंटर के लिए ट्रांसपोर्टरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Fri, 19 Sep 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के बाहर धरनास्थल पर संबो​धित करते ट्रांसपोर्टर - स्रोत- संवाद
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में वाहनों की मैन्युअल फिटनेस शुरू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने एआरटीओ को ज्ञापन देने के बाद परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यूनियन नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एक अगस्त से वाहन स्वामियों व चालकों को लालतप्पड़ स्थित निजी फिटनेस सेंटर भेजने के लिए विवश किया जा रहा है।

ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय परिसर में करीब पांच करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार है। उस पर केवल मशीनें लगाई जानी हैं, लेकिन निजी फिटनेस सेंटर संचालक को लाभ पहुंचाने के लिए वाहनों की फिटनेस के लिए ट्रांसपोर्टरों को 25 किमी दूर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन




यातायात कंपनी के पूर्व पदाधिकारी प्यारेलाल जुगरान ने कहा कि यूनियन ने स्पष्ट किया है कि परिवहन व्यवसायी वाहनों की फिटनेस के लिए अब लालतप्पड़ नहीं जाएंगे। इस अन्याय के खिलाफ सभी ट्रांसपोर्टर एकजुट होकर धरना प्रदर्शन में शामिल होते रहेंगे।

उत्तराखंड राज्य की पर्वतीय क्षेत्रों में वाहन संचालन की नीति केवल अपने राज्य के वाहनों तक सीमित न रहकर अन्य राज्यों के वाहनों पर भी लागू की जाए। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की ओर से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की जा रही है, जिससे उत्तराखंड के राजस्व और स्थानीय रोजगार को नुकसान हो रहा है। संघर्ष के बावजूद राज्य के परिवहन व्यवसायियों के हित में कोई ठोस नीति नहीं बन पाई।



एकल मार्ग रोटेशन के अध्यक्ष याेगेश उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक वाहन कर (टैक्स) लिया जा रहा है। साथ ही जीपीएस और पैनिक बटन के नाम पर परिवहन व्यवसायियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। इस अवसर पर बिजेंद्र कंडारी, हेमंत डंग, सुरेश तिवारी, तोताराम अनिल शर्मा, गौरव गुप्ता, जितेंद्र पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें