फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाै माह में 100 चालक भर्ती नहीं कर पाया परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। परिवहन निगम पिछले नौ माह में 150 चालकों के सापेक्ष सौ चालक भी भर्ती नहीं कर पाया है। चालकों की कमी से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डिपो में पिछले एक साल से 150 से अधिक चालकों की कमी है। इसे पूरा करने के लिए डिपो ने नौ माह पहले संविदा पर चालकों की भर्ती शुरू की थी। भर्ती डिपो पर सप्ताह में बुधवार को की जाती है। आवेदकों का पहले ड्राइविंग का प्री टेस्ट लिया जाता है जो डिपो पर ही अधिकारी अपनी देखरेख में कराते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस परीक्षा में 90 प्रतिशत आवेदक पास हो जाते हैं। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए करीब 20 दिन का समय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग की दूसरी परीक्षा लोनी में होती है। इसमें दस फीसदी भी आवेदक पास नहीं हो रहे हैं। यही कारण है आज तक चालकों की कमी पूरी नहीं हो सकी। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो के अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवेदकों को ढूंढ़कर लाने का भी लक्ष्य दिया जा चुका है मगर चालकों की पूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें