फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखनऊ के लिए एक्सप्रेसवे से चली परिवहन निगम की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे बस स्टेशन से सुबह नौ बजे चलाई गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। परिवहन निगम की नई साधारण बस सेवा गोरखपुर-लखनऊ वाया लिंक रोड पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सोमवार को शुरू हो गई। बस को सुबह नौ बजे गोरखपुर डिपो से क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह, सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, यह बस सिकरीगंज, अकबरपुर, सुल्तानपुर, अवध बस स्टेशन होते हुए आलमबाग तक जाएगी। पूरी यात्रा लगभग पांच घंटे में पूरी होगी। गोरखपुर से बस सुबह नौ बजे चलेगी और दोपहर दो बजे आलमबाग पहुंचेगी। जबकि आलमबाग से शाम पांच बजे लौटकर रात 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसका किराया गोरखपुर से आलमबाग 489 रुपये और गोरखपुर–अवध बस स्टेशन 454 रुपये निर्धारित किया गया है। गोरखपुर से प्रस्थान के बाद बस नौसड़ स्टेशन पर पांच मिनट रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 44 यात्रियों ने किया सफर
पहले दिन इस सेवा में 44 यात्रियों ने सफर किया, जिनमें 41 सीधे लखनऊ जाने वाले यात्री थे। यात्रियों में नई सेवा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि पहली बार एक्सप्रेसवे से होकर परिवहन की बस गोरखपुर से चलाई गई है। इसके सफल होने के बाद और और बसों को भी इस रूट पर बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें