फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेनों, बसों में दिल्ली से लौटने वालों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। धनतेरस के दिन दिल्ली, यूपी से लौटने वाली रेलगाड़ियों व बसों में यात्रियों की भीड़ रही जबकि यहां से जाने वाले लोगाें की संख्या कम रही। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को संपर्क क्रांति, शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली जाते वक्त भीड़ कम रही। इन दोनों ट्रेनों में रविवार और सोमवार को भी सीटें खाली हैं। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस यात्रियों से पैक आई। बताया कि सबसे अधिक भीड़ हावड़ा से लौटने वाली बाघ एक्सप्रेस में रही। रानीखेत एक्सप्रेस भी सुबह पैक पहुंची। दीपावली बाद यहां से जाने वाली गाड़ियों की बुकिंग फुल है।
विज्ञापन


यात्री उमड़े, दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसें दौड़ाई
हल्द्वानी। दिल्ली, यूपी से आने वाले यात्रियों की रोडवेज बसों में भीड़ रही। हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो ने दिल्ली, बरेली, फरीदाबाद आदि रूटों पर 57 बसों का संचालन किया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि वॉल्वो, अनुबंधित, सीएनजी समेत निगम की 30 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया गया। यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम रही लेकिन आनंद विहार से वापसी में यात्रियों की भीड़ है। काठगोदाम डिपो एआरएम गणेश पंत ने बताया कि शनिवार को वॉल्वो, जनरथ, अनुबंधित समेत निगम की 27 बसें दिल्ली मार्ग पर भेजी गई हैं।


रेलवे पटरी की सुरक्षा जांची
हल्द्वानी। रेलवे सुरक्षा बल ने दीपावली के मद्देनजर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक, दो, सिर्कुलाटिंग एरिया आदि में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे ट्रेक की सुरक्षा को देखते हुए आसपास रहने वाले लोगों को पटरी के आसपास आग या पटाखे न जलाने को जागरूक किया गया। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह कश्यप ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन-हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास पटरी का निरीक्षण करता रेलवे पुलिस बल। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें