ग्रेटर नोएडा। जिला ग्राम्य विकास संस्थान दादरी में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। इसका विषय आपदा जोखिम न्यूनीकरण व जलवायु परिवर्तन, जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन के समावेशीकरण है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. प्रियंका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ग्राम्य विकास, कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व व पंचायतीराज विभाग के कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र में एनडीआरएफ गाजियाबाद के निरीक्षक विनोद कुमार व उनकी टीम ने आपदा की स्थिति में क्या करें, क्या न करें, के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, अग्निशमन विभाग के उपनिरीक्षक सुनील त्यागी ने आग लगने की स्थिति में बचाव व रोकथाम के उपायों पर जानकारी दी। ब्यूरो