फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद और प्रेमांश फाउंडेशन की टीम एवं स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ आदतों के महत्व तथा सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। सनराइज स्कूल में विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छ कपड़ों के महत्व, साफ़-सफाई बनाए रखने के सरल उपाय, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छ वातावरण का स्वास्थ्य पर प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। स्टेशनरी किट्स का वितरण कर बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य सुभाष ने कहा कि प्रेमांश फाउंडेशन का यह प्रयास समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों में स्वच्छता की आदतें डालना राष्ट्र निर्माण का आधार है। इस अवसर पर प्रीतिश, विकास, श्रेया नागपाल, श्रुति शिवप्रसाद, लावण्य तलवार, नेहल पाठक, आशना अग्रवाल, अभिजीत, नरेंद्र सिंह राठोड़, डॉक्टर रवींद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें