नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॅरिअर काउंसलिंग सेल एवं मनोविज्ञान विभाग की ओर से मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। ऐक्यम वेलनेस क्लिनिक से आईं नैदानिक मनोवैज्ञानिक अपूर्वा कृष्णन और ईशा करन ने विद्यार्थियों को भावनात्मक संकट की पहचान, सहानुभूतिपूर्ण संवाद और मानसिक सहायता प्रदान करने के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का संचालन प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद व कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ. गरिमा यादव ने किया, जबकि समिति के सदस्यों डॉ. कविता चौधरी, डॉ. प्रिया सिंह और डॉ. सूक्ष्म अनेजा मौजूद रहीं।