फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने सहित त्रुटियां सुधारने के लिए दिया प्रशिक्षण

Fri, 05 Sep 2025 12:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले ही सर्वे में मिले 11 हजार डुप्लीकेट मतदाता का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। वोटर लिस्ट में नाम चढ़ने, त्रुटियों को सुधारने के लिए कर्वी विधानसभा क्षेत्र बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षक फूलचंद्र ने बताया कि वोटर लिस्ट सही तरीके तैयार करने के लिए घर-घर मतदाताओं से संपर्क करना है। नए मतदाताओं के नाम चढ़ाने के साथ मकान नंबर भी चढ़ाना है। यह भी देखना है कि वोटर लिस्ट के मकान नंबर में जिनका नाम चढ़ा है, वह इस समय इसी मकान में रहते है या नहीं। इनकी फोटो भद्दी छपी है। नई फोटो लगवाने का काम होगा।


-इनसेट

वोटर लिस्ट में मिल रही त्रुटियां

भरतकूप क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 339 के बीएलओ सुरेश कुमार ने बताया वोटर लिस्ट में कई त्रिटियां देखने को मिल रही हैं। बताया कि अकबरपुर की एक मतदाता बिटना पत्नी सभाशंकर में मकान नंबर के स्थान पर ग्राम पंचायत का नाम लिखा है। भरतपुर के बूथ संख्या 344 के बीएलओ राघवेंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण में इस बार डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान करने के लिए सतर्कता से कार्य करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- इनसेट



नहीं बना वोटर आईडी कार्ड

तहसील परिसर में निर्वाचन कार्यालय में सिद्धपुर गांव के आए किसान बल्लू प्रसाद पुत्र नत्थू प्रसाद ने बताया कि उसका वोटर आईडी नही बनी। जबकि वोटर लिस्ट में नाम चढ़ा है। बीएलओ से कई बार संपर्क किया है। पहाड़ी कस्बा निवासी प्रतिया देवी ने बताया कि उसका वोटर लिस्ट में नाम नहीं चढ़ा है। बीएलओ को फार्म भर कर दिया गया था। इसके बाद भी नाम नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें