फोटो...
यमुना सिटी (संवाद) । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौतमबुद्ध नगर में राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों का दो दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाना और शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) से आए मास्टर ट्रेनर्स ने शिक्षकों को नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप पढ़ाने के तरीके बताए।