जहांगीरपुर (संवाद)। नवनिर्मित श्री संकटमोचन बालाजी दरबार में शनिवार को विधि-विधान से बालाजी महाराज की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले बैंड-बाजे और डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंदिर में कथा व्यास कृष्णा भारद्वाज और गौरव शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कराया। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान सुमित कौशिक, अमित शर्मा, आकाश भारद्वाज, मनोज सिंह, सुनील चौहान, पपिया शर्मा, शंकर सिंह, मंगल सेन शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।