फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आपदा के दौरान खुद को सुरक्षित रखने और दूसरों की मदद करने के लिए स्वयं सहायता समूहों की करीब 50 महिलाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रशिक्षण हॉल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हु्आ। अंतिम दिन महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, राहत कार्य, अग्निकांड से सुरक्षा और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गहनता से हर हालात को समझाया। जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक चिकित्सा और बुनियादी जीवन रक्षक कौशल के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें