दादरी (संवाद)। नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में सेवा भारती ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को सारस्वत मंत्र अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया। जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग अभ्यास भी कराया गया। सेवा भारती द्वारा रविवार को अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में गायत्री परिवार के माध्यम से देवत्व शक्ति के लिए जागरण किया गया। सारस्वत मंत्र का अनुष्ठान विधि विधान से कराया गया। सेवा भारती की प्रभारी हरीश भाटिया ने कहा कि योग प्राणायाम से शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक बल बढ़ाया जा सकता है। योग के प्रयोग करने के गुरु भी सिखाए गए। राम नाम लेखन पुस्तिका पाठ सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर ओकर सिंह नागर, सुभाष गौतम, विमलेश मिश्रा, सुधीर सिंह, संदीप गर्ग, सोनू शर्मा, धीरज भाटिया, महेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।