फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी।
विज्ञापन

दादरी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से गया जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चेन पुलिंग की गई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर एक दिसंबर की शाम को दिल्ली से गया के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। जब एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी पर पहुंची तो चेन पुलिंग कर दी गई। चेन पुलिंग करने पर एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर रुक गई। रुकने के चलते लुधियाना की जनता नगर कॉलोनी निवासी शक्ति सिंह उतरकर चल दिए। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब चेन पुलिंग करने का कारण पूछा तो बताया कि गलत ट्रेन में बैठ गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार चलके पर छोड़ा दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें