ग्रेटर नोएडा। बुलंदशहर-कासना रोड पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। संभल निवासी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति कमल सिंह अपनी बाइक से 19 अक्तूबर को गांव हाजीपुर नोएडा से अपने गांव कमालपुर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने पति की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उन्हें जिम्स अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दाैरान कमल सिंह ने रात में ही दम तोड़ दिया। पति का अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद वह शिकायत दर्ज करा रही हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृतक बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था कि नहीं। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो