फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ अंडरपास पर दोनों तरफ बैरिकेडिंग के बाद फंसा ट्रैफिक, पर्थला तक जाम

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के किसान चौक पर डायवर्सन के कारण लगा लंबा जाम।संवाद
विज्ञापन
- सुबह भी लगा जाम, शाम को बिगड़े हालात डेढ़ से दो घंटे तक फंसे चालक
विज्ञापन

45 मीटर की सड़क में 25 मीटर में बंद है ट्रैफिक
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गौड़ चौक अंडरपास के ऊपर बैरिकेड कर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसकी वजह से सोमवार की शाम को पर्थला तक लंबा जाम लगा रहा। शाम को दिल्ली और नोएडा से वापसी के समय ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोग डेढ़ से दो घंटा तक जाम में फंसे रहे। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम को सड़क के दोनों तरफ बैरिकेड का काम पूरा कर लिया गया था। रविवार की रात से यहां अस्थायी रूप से बनाई गई सड़क हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही ठीक करने के लिए अंडरपास के ऊपर बारिश से पहले यह काम किया गया था। मिलिंग तकनीक से पूर्व की बिटुमिन लेयर को हटाया जा रहा है जो खराब भी हो गई थी। इसे अब नए सिरे से पीक्यूसी तकनीक से सड़क बनाई जाएगी। अभी दो-दो लेन में यह काम किया जाना है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 45 में से करीब 25 मीटर चौड़ाई में ट्रैफिक बंद होने से बोटलनेक की स्थिति बनी है। ऐसे में पर्थला की तरफ से आने वाला ट्रैफिक अंडरपास के ऊपर फंस रहा है। कुछ दिक्कत पर्थला पुल के नीचे से मुख्य सड़क पर मर्ज होने वाले ट्रैफिक की वजह से भी है। ऐसे में पर्थला पुल से ग्रेनो वेस्ट तक जाम लगा रहा। मौके पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं जो लगातार व्यवस्था बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें