फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रैफिक सिग्नल और अनुपालन भी, लेकिन निगरानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं, लेकिन कई जगह सिग्नल लगने के बाद भी इनके संचालन की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। सेक्टर-100 तिराहे पर भी करीब तीन महीने पहले ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने के बावजूद अब तक उन्हें चालू नहीं किया गया है। इससे सुबह और शाम व्यस्त समय में वाहन चालकों को भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।



सेक्टर 100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट निवासी पवन यादव का कहना है कि वोडा मंदिर के पास सेक्टर-100 तिराहे पर प्राधिकरण की ओर से सिग्नल लगाए गए थे। लोगों को उम्मीद थी कि इनके चालू होने के बाद तिराहे पर यातायात का दबाव कम होगा और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होगी। हालांकि, अभी तक सिग्नल की लाइटें ही नहीं जल रही हैं। ऐसे में वाहन चालक अपने हिसाब से रास्ता पार करते हैं और व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यह हाल सिर्फ एक जगह का नहीं, बल्कि सेक्टर सेवन एक्स के कुछ चौराहों, सेक्टर 29 अरूण विहार, सेक्टर 62 के कई चौराहों समेत अन्य इलाकों का भी है। जहां ट्रैफिक सिग्नल तो है, लेकिन न तो उन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से कोई निगरानी है और न ही उन सिग्नल पर नियमित रूप से लाइटें काम करती हैं। इसके चलते कई बार एक ही तरफ लंबे समय तक लाइट ग्रीन न होने से लंबी कतार लग जाती है, तो कहीं पर हल्की सी आंधी बारिश मे ही लाइटें काम करना बंद कर देती हैं। इससे सभी तरफ से चौराहे पर आने वाले वाहन आमने सामने आ जाते हैं और जाम की स्थितियां बन जाती है।
विज्ञापन

कारगिल चौक का ट्रैफिक सिग्नल बदलने की मांग
अरूण विहार की आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि अनीता अरोड़ा ने बताया कि कारगिल चौक के ट्रैफिक सिग्नल को लेकर आपत्ति जताई है। अरूण विहार के वार्ड नंबर छह के निवासियों का कहना है कि लाल बत्ती पर काफी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि सिग्नल का समय वास्तविक यातायात प्रवाह के अनुरूप नहीं है। इससे चौक पर जाम लगने के साथ वार्ड-6 के एकमात्र प्रवेश और निकास मार्ग तक यातायात प्रभावित हो रहा है। लंबे इंतजार के कारण कई बार ई-रिक्शा और बाइक सवार लाल बत्ती पार करने का जोखिम उठाते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन


ट्रैफिक सिग्नल के जरिए प्रमुख स्थानों पर कड़ी निगरानी की जाती है, जहां पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, उनके लिए पत्र लिखकर नए कैमरे लगवाने पर मंथन किया जाएगा।
-डॉ प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी ट्रैफिक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें