फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: रक्षाबंधन पर एक हजार बहनों को ट्रैफिक पुलिस ने बांटा हेलमेट, नो चालान डे मनाकर सुरक्षा का दिया संदेश

Mon, 19 Aug 2024 10:30 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नो चालान डे घोषित किया गया। जिसके तहत दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाली महिला सवारी व चालक का चालान नहीं काटा गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने बांटा हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन के त्योहार पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने करीब एक हजार बहनों को हेलमेट का तोहफा देकर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दिया है। सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस के आलाधिकारी शहर के मुख्य चौराहों और बस स्टैंड के पास अभियान चलाकर बहनों को पहनाया और गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच कर त्योहार मनाने की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


दरअसल, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को रक्षाबंधन के मौके पर नो चालान डे घोषित कर रखा है। जिसके तहत नोएडा ट्रैफिक पुलिस दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोगी की भूमिका अदा की। डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सोमवार को नो चालान डे घोषित किया गया। जिसके तहत दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाली महिला सवारी व चालक का चालान नहीं काटा गया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाली महिलाओं को हेलमेट पहना कर उनके सफर को सुरक्षित बनाने का काम किया। 

इसके लिए शहर के अलग-अलग कुल 10 स्थानों को चिंहित किया गया, जहां पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी, एसीपी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने एक हजार हेलमेट बांट कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया। डीसीपी ट्रैफिक व एसीपी ट्रैफिक खुद शहर के सबसे बड़े पैसेंजर जंक्शन सेक्टर-37 पर खड़े होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने में जुटे दिखाई दिए। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के सफर न करने की सलाह दी, वहीं बहनों ने भी ट्रैफिक कर्मियों को त्योहार की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें